Pakur News: भारी वाहन के धक्के से सड़क पर गिरा हाई टेंशन तार, बड़ा हादसा टला
पाकुड़, अगस्त 19 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के रद्दीपुर ओपी अंतर्गत सुंदरपहाड़ी खनन क्षेत्र (खारूटोला) स्थित धर्मकांटा के समीप मंगलवार शाम को एक भीषण सड़क हादसा होते-होते टल गया। मूसलाधार बारिश के दौरान एक अज्ञात भारी वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि विद्युत पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर एक तरफ झुक गया, जिसके चलते हाई-टेंशन तार मुख्य मार्ग पर बिखर गया। हालांकि दुर्घटना के समय बारिश के कारण मौके पर किसी भी ग्रामीण या राहगीर की मौजूदगी नहीं थी। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जान-माल की हानि नहीं हुई।
घटना का विवरण घटना के वक्त क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से सड़क पर आवाजाही ठप थी। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.