पाकुड़, अगस्त 7 -- Pakur News: ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक और श्रृंगार अनुष्ठान संपन्न हुआ। दोपहर बाद शुरू हुई शिव आराधना का यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान बिहार के बौंसी से पधारे विद्वान पुरोहित द्वारा विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया गया। अनुष्ठान के दौरान देवाधिदेव महादेव को गंगाजल, दूध, दही, शर्करा, शहद, पंचामृत, घी, ईख का रस इन सभी पवित्र द्रव्यों से भगवान शिव का बारी-बारी से रुद्राभिषेक किया गया। पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि रुद्राभिषेक के उपरांत श्रृंगार पूजन का विशेष विधान है। इस दौरान भगवान शिव को मनमोहक वस्त्र, आभूषण, सुगंधित इत्र और ताजे पुष्प अर्पित किए गए। धार्मिक मान्यता है कि इस विधि-विधान से भगवान शिव का श्रृंगार और पूजन करने से वे अति प्रसन्न हो...