पाकुड़, अक्टूबर 24 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। हिरणपुर प्रखंड के तारापुर-गोविंदपुर स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित भक्तिमय संध्या में श्रद्धा और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, जिला परिषद उपाध्यक्ष पिंकी देवी, समाजसेवी धनंजय दास, हिरणपुर अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह एवं एसआई गौतम कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: मोयरा मो...