Pakur News: बैंक ऑफ इंडिया में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
पाकुड़, अगस्त 7 -- Pakur News: झालसा रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दिवाकर पांडेय के मार्गदर्शन में बैंक ऑफ इंडिया की पाकुड़ शाखा में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, सदस्य मो. अबरारुल हक व राजीव कुमार झा, तथा बैंक प्रबंधक अनुरंजन आनंद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अशोक कुमार शुक्ला ने स्थायी लोक अदालत के महत्व और इससे मिलने वाली कानूनी सहायता पर प्रकाश डाला। सदस्य मो. अबरारुल हक ने जनोपयोगी सेवाओं जैसे- बिजली, बीमा और अन्य विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के बारे में विस्तार से बताया। सदस्य राजीव कुमार झा ने जानकारी दी कि गरीब, महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और दिव्यांगजन बैंक से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.