Pakur News: बीडीओ व सीओ ने की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ प्रखंड स्तरीय बैठक
पाकुड़, जुलाई 27 -- Pakur News: प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सोमवार को सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह सीओ संजय कुमार सिंहा की संयुक्त अध्यक्षता में एसआईआर से संबंधित, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सदस्यों के साथ प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से बताया गया कि 7611 मतदाता का गणना प्रपत्र अभी तक लंबित है। राजनीतिक दल के सभी कार्यकर्ता पहल करते हुए छुटे हुए मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरवाने में बीएलओ को सहयोग करें। साथ ही 12718 एएसडीडी मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इस सूची को सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ साझा करते हुए सत्यापन करवाने की बात कही गई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: शत-प्रतिशत एसआईआर वाले बीएलओ को भी बूथों पर बैठना होगा त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.