पाकुड़, सितम्बर 12 -- Pakur News: प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में पंचायत चुनाव से संबंधित फाइनलाईजेशन के लिए सूची तैयार करने जिसमें बूथ के क्षतिग्रस्त रहने तथा मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने का उल्लेख करते हुए कार्यालय में प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही समीक्षा बैठक में जनगणना कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में एसआईआर के तहत चल रहे जनसुनवाई कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में आवास, मनरेगा की बारी-बारी से समीक्षा की गई। साथ ही 16 वें वित्त आयोग के तहत कार्यकारिणी समिति द्वारा पारित योजनाओं का एंट्री कराने का निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में बीडीओ के अलावे सहायक अभियंता उत्तम कुमार वै...