Pakur News: बीडीओ ने की बीएलटीएफ की बैठक
पाकुड़, अक्टूबर 28 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक चलने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने, बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने तथा संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय श्राफ, डॉ. मंजर, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रभात दास, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मृत्युंजय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं संबंधित विभागों के कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.