पाकुड़, अक्टूबर 9 -- Pakur News: सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बीड़ी पत्ता लादकर चल रहे 08 व्यावसायिक वाहनों पर कुल Rs.2,95,032/- का ऑनलाइन जुर्माना लगाया है। सभी बीड़ी पते लदी गाड़ियां छत्तीसगढ़ की है। जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में चेताया है कि वाहनों में ओवरलोडिंग, निर्धारित मानकों से अधिक ऊंचाई या चौड़ाई में माल लादना, वाहनों की बनावट में अवैध फेरबदल और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना सीधे तौर पर सड़क हादसों को दावत देना है। इस प्रकार की लापरवाहियों से न केवल आम नागरिकों की जिंदगी खतरे में पड़ती है, बल्क...