Pakur News: बीएलटीएफ की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की हुई समीक्षा
पाकुड़, अक्टूबर 10 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को बीडीओ के कार्यालय कक्ष में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से फाइलेरिया मुक्त अभियान को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आगामी 12 अक्टूबर से चलने वाले रात्रि रक्त संग्रह को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रखंड के तीन गांव बासमती, बाबूदाहा व धर्मखांपाड़ा में फाइलेरिया को लेकर रात्रि रक्त संग्रह का कार्य किया जाना निर्धारित है। बैठक में कालाजार, मलेरिया कीटनाशी छिड़काव, टीबी को लेकर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में परिवार नियोजन, नियमित प्रतिरक्षण, मलेरिया, कुष्ठ, एनीमिया मुक्त भारत के अलावे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाए जा रहे अन्य कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.