पाकुड़, अगस्त 30 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में पिछले लंबे समय से चली आ रही विद्युत की अनियमित आपूर्ति व्यवस्था प्रखंड क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ-साथ आम लोगों के लिए लाइलाज बीमारी की तरह परेशानी का सबब बन गई है। विगत एक सप्ताह से बिजली की अत्यंत ही अनियमित आपूर्ति से विद्युत उपभोक्ता परेशान है। विद्युत आपूर्ति की बात करें तो दिन तो दिन रात में भी बिजली कब आती है और कितने देर रहती है फिर कब गुल हो जाती है, विद्युत उपभोक्तओं के समझ से परे है। हालांकि कभी-कभी विद्युत विभाग की ओर से मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की बात बताई जाती रही है। लेकिन विद्युत विभाग के बिना किसी ऐसी सूचना के भी लो वोल्टेज, किश्त में विद्युत आपूर्ति किया जाना उपभोक्ताओं के साथ-साथ आम लोगों के परेशानी का कारण बन...