Pakur News: बारिश से मौसम सुहाना, लेकिन खेतों के लिए नहीं पर्याप्त
पाकुड़, जुलाई 5 -- Pakur News: क्षेत्र में हुई थोड़ी देर की रिमझिम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि यह बारिश किसानों के लिए पर्याप्त साबित नहीं हुई। धान की रोपाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए अभी भी अच्छी और लगातार बारिश का इंतजार है। बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर गया। जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर सड़क की खराब स्थिति में पानी भरने के कारण और अधिक खराब हो गई। उधर किसानों का कहना है कि फसलों के लिए अभी और अच्छी बारिश की आवश्यकता है। तभी खेती के कार्यों में तेजी आएगी। मौसम में आई ठंडक से लोगों ने राहत महसूस की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.