पाकुड़, अगस्त 7 -- Pakur News: महेशपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक सह वादी नर्वदेश्वर सिंह ने बुधवार शाम को थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी के आरोप में दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वादी के आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना क्षेत्र के आसकंधा गांव निवासी नामजद आरोपित इंद्रजीत चौरसिया एवं पाकुड़, राधाबागान अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी सत्यम कुमार के खिलाफ बाइक चोरी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान वादी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि वह महेशपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 110/26 का अनुसंधानकर्ता है। कांड के अनुसंधान के दौरान एक बिना नंबर का एसपी होंडा शाइन बाइक बरामद किया गया था। इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा निर्गत पर्यवेक्षण टिप्पणी में जब्त वाहन का सत्यापन एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर...