पाकुड़, अगस्त 22 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। बांस से सूप, डाली, पंखा और खांची बनाकर जीविकोपार्जन करने वाले मोहली जात के समुदाय के लोग रोजी-रोटी की जुगाड़ मुश्किल से कर पा रहे हैं। प्रखंड के शिवरामपुर पंचायत अंतर्गत मोहली टोला में 20 परिवार निवास कर रहे है। इन परिवारों के समक्ष जीविकोपार्जन का एकमात्र साधान बांस से सूप, डाली, पंखा बनाकर उसे बाजार में बेचना है। शिवरामपुर मोहली टोला के ग्रामीण थोमस मोहली, बोरोनिका मोहली, सुशाना मोहली, दानियल मोहली, सानियल मोहली, मीरू मोहली, बिस्टु मोहली, मोनिला मोहली, सोरेन मोहली, हरेन मोहली, वीरेन मोहली आदि ने बताया कि दिनभर मेहनत कर सूप, डाली, पंखा बना रहे हैं। पर मेहनत के अनुरूप सही मेहनताना भी नहीं मिल पाता है। बांस की कीमत वर्तमान में अधिक हो गई है। इसके अनुसार समय, शारीरिक परिश्रम के अनुसार की...