पाकुड़, सितम्बर 27 -- Pakur News: दिल्ली पब्लिक स्कूल पाकुड़ के प्रांगण में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), उत्कृष्टता केंद्र के तत्वावधान में डीपीएस के स्कूल प्रशिक्षण नोडल समन्वयक दीनबंधु सेन के निर्देश में एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय कक्षाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग रहा। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक तकनीक के प्रभावी, रचनात्मक एवं नैतिक उपयोग के लिए दक्ष बनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं प्रतिभागी शिक्षकों के स्वागत के उपरांत दीप प्रज्वलन एवं शास्त्रीय संगीत की मनोहारी प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के प्राचार्य जेके शर्मा तथा बेथेल मिशन स्कूल, गोड्डा के आईटी शिक्षक साजन कुमार प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों...