Pakur News: बंगला सावन की पहली सोमवारी पर शिव मंदिरों में बंगला समुदाय के शिव भक्तों ने किया जलार्पण
पाकुड़, जुलाई 20 -- Pakur News: 18 जुलाई से प्रारंभ हुए बंगला सावन के पहले सोमवार 20 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर, ग्वालपाड़ा स्थित नागेश्वर नाथ शिव मंदिर, वन विभाग कार्यालय के समीप स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही शिवलिंग की पूजा-अर्चना करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा-अर्चना के दौरान शिव मंदिर परिसर जय भोलेनाथ के जयकारे से गूंजायमान हो उठा। विशेष कर बंगला समुदाय के शिवभक्त श्रद्धालुओं ने मंदिर में आकर दूध, गंगाजल, पुष्प, बेलपत्र तथा भोग अर्पित कर शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। तथा अपने एवं अपनों के लिए मंगल कामना की। हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है। क्योंकि यह महीना भगवान भोले नाथ को अत्यंत ही प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.