पाकुड़, अगस्त 20 -- Pakur News: प्रखंड अंतर्गत फूलझिंझरी पंचायत के फूलझिंझरी पंचायत भवन टोला के ग्रामीण लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे थे। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी को दी। उसके पश्चात 25 केवीए का नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया। लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर लगने से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारू होने के साथ बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्य और अन्य जरूरी कामों में सुविधा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...