पाकुड़, अक्टूबर 12 -- Pakur News: स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के आलूबेड़ा फुटबॉल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय रोमांचक फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य समापन हो गया। नवयुवक क्लब के बैनर तले हुए इस महामुकाबले में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से कुल 16 नामी टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान पर हजारों की संख्या में खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र खेलमय हो गया। ​बालिका वर्ग का खिताबी मुकाबला एजीएफसी दुमका और रिला माला एफसी बर्दवान के बीच बेहद संघर्षपूर्ण रहा। कड़े मुकाबले में दुमका की बेटियों ने 2-1 से शानदार जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 40 हजार और उपविजेता को 30 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया गया।

पुरुष वर्ग का फाइनल और पुरस्कार ​वहीं,...