पाकुड़, अक्टूबर 8 -- फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सोगले बी टीम चैंपियन Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत पलियादाहा पंचायत स्थित बड़तल्ला फुटबॉल मैदान में गुरुवार को गोगो बाबा मेमोरियल के तत्वावधान में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया। फाइनल मैच में सोगले बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया दाऊद मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर दाऊद मरांडी ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित अवसर और मंच प्रदान करने की। उन्होंने कहा कि खेलकूद से युवाओं का शारीरिक एवं मानसिक विकास...