Pakur News: फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मे फोटकाडांगा की टीम बनी विजेता
पाकुड़, अक्टूबर 27 -- Pakur News: महेशपुर। ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराने के संदेश के साथ महेशपुर प्रखंड के भुंईधारा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। भुंईधारा क्लब के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए। उनके साथ झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। विधायक प्रो़ स्टीफन मरांडी ने फुटबॉल को किक मारकर फाइनल मैच का उद्घाटन किया तथा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
फोटकाडांगा ने एक गोल से जीता फाइनल फाइनल मुकाबला फोटकाडांगा फुटबॉल टीम और माम्पी स्टार फुटबॉल टीम के बीच खेला गया, जिसमें फोटकाडांगा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.