Pakur News: फीवर सर्वे सह मलेरिया स्वास्थ्य शिविर में 260 बच्चों की हुई जांच
पाकुड़, जुलाई 10 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड के संत लुकास बेलपहाड़ी मिशन विद्यालय, तलवा, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, झरिया एवं मदर मैरी स्कूल, तलवा में फीवर सर्वे सह मलेरिया स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान दो विद्यालयों के कुल 260 बच्चों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें एकलव्य मॉडल विद्यालय के 79 तथा मदर मैरी स्कूल के 181 बच्चे शामिल थे। जांच में सभी बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने बच्चों एवं शिक्षकों को मलेरिया के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार की जानकारी देते हुए बरसात के मौसम में साफ-सफाई रखने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने, नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने तथा बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: मलेरिया को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.