पाकुड़, सितम्बर 4 -- Pakur News: ​पाकुड़, प्रतिनिधि। मालपहाड़ी थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वर्षों से फरार चल रही हत्या की आरोपी महिला वारंटी को लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी की पहचान पन्नी मरांडी ग्राम- पैकपाड़ा, थाना- मालपहाड़ी, के रूप में हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ न्यायालय में जीआर संख्या- 1292/2013 दर्ज थी और वह लंबे समय से कानून की पकड़ से दूर चल रही थी। ​पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष उपस्थापित किया गया, जहाँ से न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया ...