पाकुड़, अगस्त 1 -- Pakur News: नगर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। ​गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोंदु शेख उर्फ सलीम शेख, निवासी आदर्शनगर शिवतल्ला नगर थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। ​आरोपी भोंदु शेख लंबे समय से कानून की पकड़ से दूर फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर दबिश दी और उसे दबोच लिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: धोखाधड़ी मामले में फरार वारंटी गिरफ्तार गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को आगे की न्यायिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...