Pakur News: फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, आत्महत्या की आशंका
पाकुड़, जुलाई 16 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव आम के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान वकील हेम्ब्रम (करीब 45 वर्ष), निवासी कोलाजोड़ा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह अपने ससुराल दुर्गापुर गांव में रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका शव गांव स्थित एक तालाब के किनारे आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने नगर थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही नगर थाना के एसआई अनंत साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.