Pakur News: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक ने की आत्महत्या
पाकुड़, जुलाई 14 -- Pakur News: पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज स्थित एक खपरैल मकान में राहुल राय 30 वर्ष नामक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल का ड्राईवर का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अवर निरीक्षक सुबल दे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी भेज दिया। पत्नी के प्रेम प्रसंग से था परेशान
पत्नी के प्रेम प्रसंग से था परेशान मिली जानकारी के अनुसार, राहुल की शादी को 10 साल हो चुके थे। मृतक की भाभी खुशी देवी ने बताया कि राहुल को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग को लेकर संदेह था, जिसे लेकर सोमवार शाम पंचायत में विचार-विमर्श भी हुआ था। मामले के कोर्ट तक पहुंचने की चर्चा से युवक गहरे डिप्रेशन में था। मृतक ने विचार में अपनी पत्नी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.