Pakur News: प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुर्गापुर डैम बना लोगों के आकर्षण का केंद्र
पाकुड़, अगस्त 25 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में स्थित दुर्गापुर डैम इन दिनों अपनी प्राकृतिक सुंदरता से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। चारों ओर फैली हरियाली, शांत वातावरण, खुला आसमान और डैम की जलराशि मिलकर यहां ऐसा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती है, मानो प्रकृति ने खुद अपने हाथों से इस खूबसूरत तस्वीर को सजाया हो।
डैम का आकर्षण सुबह की हल्की धूप हो या शाम के वक्त ढलते सूरज की सुनहरी किरणें, हर समय डैम का नजारा अपने अलग अंदाज में लोगों को आकर्षित करता है। पानी की लहरों पर पड़ती सूर्य की किरणें और आसपास की हरियाली मिलकर ऐसा दृश्य बनाती हैं, जिसे कैमरे में कैद करने का मन हर किसी का हो उठता है। शहर की भीड़-भाड़ और रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर दुर्गापुर डैम शांत वातावरण में कुछ सुकून भरे पल बिताने के लिए एक बेहतर स्थान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.