पाकुड़, अक्टूबर 24 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। यूथ ऑफ हिरणपुर आयोजन समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा, सेवा, संघर्ष और समर्पण से समाज में पहचान बनाने वाली नौ महिलाओं को शील्ड एवं चुनरी देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में महिला पुलिस अधिकारी नीलम देवी, चिकित्सा सेवा से जुड़ी डॉ. मेघ ओसी टोप्पो, शिक्षिका पूनम देवी, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी देवी, महिला सशक्तिकरण की मिसाल डोली देवी, जबरदाहा की मुखिया राखी हांसदा, दो अनाथ बच्चों का पालन-पोषण कर रही छाया बेवा, सोशल मीडिया क्रिएटर नेहा स्वर्णकार तथा व्यापार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनीं नेहा देवी शामिल रहीं। इन महिलाओं को सम्मानित कर युवाओं ने समाज में महिलाओं के योगदान, आत्मनिर्भरता और संघर्ष को पहचान देने का संदेश दिया। वहीं जिले के प्रतिष्ठित समाजसेवी लुत्फुल हक ...