पाकुड़, अक्टूबर 22 -- Pakur News: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी को झारखंड सीनियर महिला टी20 टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। प्रबंधन समिति और चयनकर्ताओं की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। ​यह टीम आगामी टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को रांची से पुणे के लिए रवाना होगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 26 अक्टूबर से होगी, जिसमें झारखंड का पहला मुकाबला मेजबान महाराष्ट्र से खेला जाएगा। पहले दौर के लीग मुकाबलों में झारखंड की टीम कुल 5 मैच खेलेगी। इस उपलब्धि से पाकुड़ जिला खेल जगत में हर्ष का माहौल है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सीनियर महिला टी-20 यूपी टीम में शहर की तीन बेटियां यह भी पढ़ें- Dhanbad News: सबसे कम उम्र में झारखंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बनीं अनंदिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...