Pakur News: प्रगतिशील पाकुड़ के वर्टिकल गार्डन सूखकर बने झाड़-जंगल
पाकुड़, अगस्त 30 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन द्वारा क्षेत्र को प्रगतिशील पाकुड़ के रूप में विकसित करने और सुंदर दिखने के लिए बड़े-बड़े दावे किए गए थे। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के अलावा तमाम प्रखंडों में वर्टिकल गार्डन का निर्माण कराया गया था। कई जगहों पर कृत्रिम वर्टिकल गार्डन भी लगाए गए हैं, ताकि प्रशासनिक भवनों और सार्वजनिक स्थलों की खूबसूरती बढ़ाई जा सके।
वर्तमान स्थिति ताजा मामला पाकुड़ पार्क के पास का है, जहां लाखों रुपये की लागत से तैयार किया गया वर्टिकल गार्डन आज बदहाली के आंसू रो रहा है। स्थिति यह है कि देखरेख के पूर्ण अभाव में इसमें लगाए गए सभी पौधे सूख चुके हैं। वर्तमान में इन गार्डनों में सिर्फ सूखे पौधे और झाड़-झंकार ही नजर आ रहे हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को निराशा हाथ लग रही है।
स्थानीय नागरिकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.