पाकुड़, सितम्बर 24 -- Pakur News: प्रखंड अंतर्गत बासेतकुंडी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को पोषण माह के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र एवं लोक कल्याण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों एवं छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संतुलित आहार के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि मौसमी हरी सब्जियां, ताजे फल, दालें, अनाज और अन्य स्थानीय खाद्य पदार्थ पौष्टिक आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। गर्भवती महिलाओं को नियमित एवं पौष्टिक भोजन लेने की सलाह दी गई, ताकि मां और शिशु दोनों स्वस्थ रहें। यह भी पढ़ें- Sasaram N...