पाकुड़, अक्टूबर 13 -- Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में नगर परिषद, पाकुड़ अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं जनकल्याणकारी कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि शहरी क्षेत्र में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उपायुक्त ने शहर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली। इस क्रम में बताया गया कि चांदपुर स्थित बोरवेल के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है, जिसके तहत लगभग 800 हाउसहोल्ड कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अति...