Pakur News: पेनम कोयला रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
पाकुड़, अगस्त 22 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेनम कोयला रोड स्थित सिलकुट्टी के समीप शुक्रवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार 49 वर्षीय बिजुन टुडू की मौत हो गई। मृतक महेशपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, बिजुन टुडू करणपुरा स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। शुक्रवार देर शाम वह साइकिल से अपने घर बलरामपुर लौट रहा था। इसी दौरान सिलकुट्टी के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार, एसआई विनोद दास सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.