Pakur News: पेट्रोल पंप से 16 चक्का हाइवा चोरी, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी
पाकुड़, जुलाई 7 -- Pakur News: पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। छोटी-मोटी चोरियों के बाद अब चोर गोकुलपुर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से एक 16 चक्का हाइवा जेएच 16 एच 7067 चुरा ले गए। यह हाइवा उद्योग विकास विशाल ऊर्जा केंद्र पर खड़ी थी और यह हाइवा अनिकूल आलम का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार वाहन मालिक अनिकुल ने बताया कि गत 2 जुलाई को डीजल की कमी के कारण हाइवा को पेट्रोल पंप पर खड़ा किया गया था। रविवार देर रात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। सोमवार को जब गाड़ी के केयरटेकर मोहम्मद आजम शेख पेट्रोल पंप पहुंचे, तो वहां तीन के बजाय दो ही हाइवा खड़े मिले। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वाहन मालिक अनिकूल आलम को दी, जो उस समय किसी काम से रांची गए हुए थे।
चोरी की योजना चोरों ने बेहद शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.