पाकुड़, अक्टूबर 6 -- Pakur News: समाहरणालय में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं जिला बाल संरक्षण इकाई, पाकुड़ के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सभी पेंशन योजनाओं में आधार गैप एवं मोबाइल गैप को अक्टूबर 2026 तक शून्य करने का निर्देश दिया। साथ ही डीएलसी सत्यापन कार्य को निरंतर जारी रखने तथा मंईयां सम्मान योजना के वैसे लाभुक, जो पाकुड़ जिले के निवासी नहीं हैं, उनका सत्यापन कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने केन्द्र प्रायोजित एवं राज्य संचालित योजनाओं के लाभुकों के सत्यापन हेतु प्रखंडवार समिति गठित कर सत्यापन कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, सभी दिव्यांग पेंशनधारियों को यूपीआईडी कार्ड एवं आवश्यक सहायक उपकरणों से आच्छादित करने के लिए सिविल सर्जन,...