पाकुड़, अक्टूबर 7 -- Pakur News: पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने बुधवार को हावड़ा-रामपुरहाट रेल मार्ग के रास्ते पाकुड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पाकुड़ रेलवे स्टेशन, कोयला साइडिंग और पीएसपीसी साइडिंग का औचक निरीक्षण किया तथा रेलवे की तीसरी व चौथी लाइन दोहरीकरण के चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

पाकुड़ यात्रा का महत्व उन्होंने कहा कि पाकुड़ में उनका पहला दौरा है, महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि देश में चल रहे पावर क्राइसिस को देखते हुए पूर्वी रेलवे की भूमिका बेहद अहम है। पाकुड़ और आसपास के क्षेत्रों से कोयला ढुलाई को बढ़ाने के लिए विशेष पावर ड्राइव चलाई जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि महाराजपुर-सकरीगली के समीप गंगा पानी की कटाव से छत्तीसगढ़ सही लाइनों को व्यवस्थित कर दिया गया है। बारिश के कारण कुछ समय के लिए लदान में बाधा आई थी...