पाकुड़, सितम्बर 30 -- Pakur News: रद्दीपुर ओपी खनन क्षेत्र के खारूटोला गांव के समीप लगभग तीन साल पहले बने पुल की जर्जर स्थिति देखकर पुल निर्माण की गुणवत्ता पर अब गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महज तीन साल के अंदर बने इस पुल का ऊपरी हिस्सा खोखला होने लगा है। स्थिति यह है की पुल के बीचों-बीच ढलाई पूरी तरह उखड़ चुकी है और पुल के अंदर का सरिया (रॉड) बाहर निकल आया है। इसके कारण पुल पर दो बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। ​स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री और मानक से कम सामान का उपयोग किया गया है, जिसके चलते यह पुल इतनी जल्दी जर्जर हालत में पहुंच गया है।

स्थानीय समस्याएं पुल पर उभरे लोहे के सरिये और गहरे गड्ढे तेज रफ्तार से गुजरने वाले बाइक सवारों और गाड़ियों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। विशेषकर रात के अंधेरे में या...