पाकुड़, अगस्त 24 -- Pakur News: प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर के समीप वर्षों से जर्जर और उपेक्षित पड़े पुराने सरकारी भवन को सोमवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। वरीय अधिकारियों की लिखित स्वीकृति एवं आदेश के बाद जेसीबी मशीन की मदद से प्रशासन की मौजूदगी में भवन को सुरक्षित तरीके से जमींदोज किया गया। बताया जाता है कि भवन की दीवारें और छत काफी कमजोर हो चुकी थीं, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। मंदिर के समीप होने के कारण यहां आम लोगों और श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही रहती थी। लंबे समय से असुरक्षित भवन को लेकर स्थानीय लोगों और प्रखंड कर्मियों में चिंता बनी हुई थी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: जटेपुर में 60 साल पुराना जर्जर भवन ध्वस्त, कन्वेंशन सेंटर का रास्ता साफ भवन हटाए जाने के बाद परिसर में आने-जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली। ...