पाकुड़, जुलाई 5 -- Pakur News: झारखंड कांग्रेस पीसीसी कोऑर्डिनेटर सह प्रभारी पाकुड़ उदय लखमानी ने रविवार को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। बूथ में लोगों को एसआईआर फार्म कैसे भरें इसकी जानकारी दी। साथ ही बीएलओ से भी बात किया। ​मतदाताओं से भी उनकी समस्या जानी। उन्होंने बीएलओ को वोटरों की समस्याओं के निस्तारण करने को कहा। इस अवसर पर जनता ने उदय लखमानी जी की इस त्वरित कार्यशैली और सजगता की जमकर सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...