Pakur News: पाकुड़ में नीलगाय की मौजूदगी चर्चा का विषय
पाकुड़, सितम्बर 24 -- Pakur News: शहर के ग्रामीण इलाकों में एक नीलगाय को देखे जाने से स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के मुताबिक एशिया की सबसे बड़ी प्रजाति की इस एंटीलोप मृग की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण और खेती से जुड़े इलाकों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। जानकारों के अनुसार, नीलगाय घास के मैदानों और झाड़ियों वाले क्षेत्रों में निवास करती है, लेकिन भोजन की तलाश में अक्सर यह कृषि क्षेत्रों के पास आ जाते है। नीलगाय अकेले या झुंड में खेतों में घुसकर धान, गेहूं, दलहन और सब्जियों जैसी तैयार फसलों को खाकर और उन पर चलकर पूरी तरह नष्ट कर देती है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में जानकारी साझा करने प्रयास दूरभाष पर किया गया लेकिन विभाग द्वारा फ़ोन रिसीव नहीं किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.