Pakur News: पाकुड़ स्टेशन पर असुविधाओं से जूझ रहे हैं यात्री
पाकुड़, अगस्त 21 -- Pakur News: पाकुड़ स्टेशन पर असुविधाएं हैं, सुविधा नहीं पाकुड़, प्रतिनिधि। रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का मतलब केवल उपकरण लगा देना नहीं, बल्कि जरूरत के समय उनका उपयोग हो पाना है। पाकुड़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर शुक्रवार को की गई पड़ताल में यात्री सुविधाओं की ऐसी ही तस्वीर सामने आई। नई सुविधा के रूप में लगाए गए वाटर कूलर को करीब 80 दिन ही हुए हैं, लेकिन उससे पानी बेहद धीमी गति से निकल रहा है। शौचालय से तेज दुर्गंध आ रही थी। वहीं यात्रियों की आवाजाही के लिए लगी लिफ्ट और एस्केलेटर भी चालू स्थिति में नहीं मिले。
वाटर कूलर से पानी भरने में लग रहा समय... प्लेटफॉर्म-2 पर लगे वाटर कूलर से पानी इतनी धीमी गति से निकल रहा था कि ट्रेन से उतरकर पानी लेने पहुंचे एक यात्री की बोतल ट्रेन के रवाना होने तक आधी भी नहीं भर सकी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.