पाकुड़, अगस्त 29 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र की अध्यक्षता में शनिवार मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रभारी सचिव विशाल मांझी की देखरेख में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत सम्पन्न हुआ। मासिक लोक अदालत में नौ बैंचों का गठन किया गया। जिसमें 18 वादों का निष्पादन किया गया एवं 01 लाख 93 हज़ार 749 रूपए का समझौता कराया गया। मौके पर प्रधान प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास समेत न्यायालय क...