पाकुड़, अगस्त 10 -- Pakur News: पाकुड़। पाकुड़ में मानसून की कमी अब भी बनी हुई है। मौसम केंद्र रांची की साप्ताहिक वर्षा रिपोर्ट के अनुसार 30 जुलाई से 5 अगस्त के बीच जिले में 36.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य वर्षापात 69 मिलीमीटर होना चाहिए था। इस तरह सामान्य से 32.5 मिलीमीटर कम बारिश हुई और वर्षापात में 47 फीसदी की कमी दर्ज की गई। कम बारिश के कारण खेती के लिए जरूरी मिट्टी की नमी की स्थिति भी प्रभावित हुई है। वहीं, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की रिपोर्ट में 7 से 11 अगस्त के बीच पाकुड़ प्रखंड में करीब 60 मिलीमीटर बारिश का अनुमान लगाया गया था। 7 और 8 अगस्त की पूर्वानुमान अवधि बीत चुकी है। अब 9 अगस्त को बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि 10 और 11 अगस्त को भी बारिश के साथ गरज-वज्रपात और तेज हवा की स्थिति बनने का अनुमान है। जिले के विभिन्न प्रखंडो...