पाकुड़, अगस्त 12 -- Pakur News: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के उपस्थिति में पाकुड़ के पाकुड़ पॉलिटेक्निक में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो ने 12 अगस्त का मनाने जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा वर्गों को युवा सशक्तिकरण से न्याय पूर्ण समाज की ओर बढ़ाने को लेकर कानूनी रूप से जागरूक किया गया। इस दौरान सचिव ने निशुल्क कानूनी परामर्श,लोक अदालत के महत्व, डालसा द्वारा निशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराने, महिला और युवा सुरक्षा को लेकर कई बिंदु पर जागरूक किया गया। सचिव ने कहा कि युवा अपने मेह...