Pakur News: पाकुड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स व एसबीआई ने व्यापारियों को उपलब्ध कराएं छोटे मूल्यवर्ग के नोट
पाकुड़, अगस्त 25 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं भारतीय स्टेट बैंक की संयुक्त पहल पर पाकुड़ बाजार के व्यापारियों एवं छोटे दुकानदारों को छोटे मूल्यवर्ग के नोट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा, पाकुड़ के शाखा प्रबंधक नीरज कुमार के सहयोग से वित्तीय साक्षरता सलाहकार दिलीप गुप्ता, पाकुड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल जैन एवं सचिव संजीव कुमार खत्री के नेतृत्व में मंगलवार को लगभग 250 दुकानदारों को छोटे मूल्यवर्ग के नोट उपलब्ध कराए गए।
अभियान का उद्देश्य चैंबर एवं एसबीआई के पदाधिकारियों ने मुख्य बाजार से लेकर हरिणडांगा बाजार, रेलवे गेट, सब्जी मंडियों तथा विभिन्न चौक-चौराहों तक जाकर फल-सब्जी विक्रेताओं, ठेला-रेहड़ी संचालकों, मिठाई दुकानदारों, जनरल स्टोर एवं अन्य छोटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.