Pakur News: पाकुड़िया सीएचसी से निकाली गई जागरूकता रैली
पाकुड़, अगस्त 20 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में गुरुवार को विश्व मच्छर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. मंजर आलम ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1897 में सर रोनाल्ड रॉस ने मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से मलेरिया फैलने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा कि मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देना, जलजमाव वाले स्रोतों को नष्ट करना, खिड़कियों में जालीदार नेट लगाना तथा सोते समय नियमित रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करना जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को ठंड के साथ बुखार, कंपकंपी या सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस हों तो तत्काल सरकारी अस्पताल में संपर्क कर मलेरिया की जांच एवं उपचार कराना चाहिए, क्योंकि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मलेरिया की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.