पाकुड़, अगस्त 13 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी साइकिल वितरण योजना के तहत गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठ के पात्र छात्र-छात्राओं के बीच हाई स्कूल पाकुड़िया परिसर में साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी ने किया। इस दौरान कुल 292 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गई, जिसमें 215 छात्र और 77 छात्राएं शामिल हैं। साइकिल मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बच्चों ने कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी और समय की भी बचत होगी। वितरण में गणपुरा मध्य विद्यालय, मोगलाबाँध मध्य विद्यालय, सापादाहा मध्य विद्यालय, दुर्गापुर उच्च विद्यालय, फुलझिंझरी उच्च विद्यालय, महुलपहाड़ी उच्च विद्यालय, पालियादाहा उच्च विद्य...