Pakur News: पाकुड़िया में भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता आयोजित
पाकुड़, अक्टूबर 28 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चुनपाड़ा में बुधवार को जूनियर क्लब की ओर से भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दूर-दराज के विभिन्न गांवों से लोग अपने-अपने भैंसों के साथ पहुंचे, जबकि रोमांचक मुकाबला देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम शामिल हुईं। प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें गाइपाथर, भलुकचुआं और कर्माटांड़ के प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में खस्सी तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.