पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में अर्णव चक्रवात का असर देखने को मिला है। पिछले दो दिनों से पूरे प्रखंड में आसमान में बादल छाए हुए थे और मौसम में ठंडक बनी हुई थी। गुरुवार शाम को हल्की हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, जो देर तक जारी रही। इस हल्की बारिश को किसानों के लिए काफी लाभदायक माना जा रहा है। खासकर उन धान की फसलों के लिए जो बिना पानी के सूखने की कगार पर थीं, यह बारिश वरदान साबित हुई है। धान में दाना भरने के इस महत्वपूर्ण समय में हुई बारिश से पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: जिले में हुई बुंदाबांदी से गिरा पारा, फसलों को नुकसान बारिश के बाद खेतों में नमी बनी है, जिससे किसानों को सिंचाई से राहत मिली है। प्रखंड के किसान इस बारिश से काफी खुश नजर आए और उन्होंने कहा कि समय...