पाकुड़, अगस्त 29 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़िया प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में विभिन्न खेलकूद एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजितकार्यक्रम का उद्देश्य इस दौरान विद्यालयों में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन, संघर्ष एवं खेल उपलब्धियों के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने खेल भावना, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ भी ली। राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत अलग-अलग आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच 50, 100, 200, 400 एवं 800 मीटर दौड़, बो...