Pakur News: पाकुड़िया पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
पाकुड़, अक्टूबर 9 -- Pakur News: थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम पाकुड़िया पुलिस ने थाना के सामने, सिद्धो-कान्हू चौक समेत विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। एएसआई चंद्रानंद ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने दोपहिया वाहनों के आवश्यक कागजात, डिक्की और हेलमेट की जांच की। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर निर्धारित संख्या में सवारी बैठाने तथा ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र और बीमा जैसे जरूरी कागजात साथ रखने की हिदायत दी गई। जांच के दौरान जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक कागजात नहीं मिले, उन्हें कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.