पाकुड़, अगस्त 27 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और आपसी स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व गुरुवार को पाकुड़िया थाना परिसर में अनूठे और भावुक अंदाज में मनाया गया। इस अवसर पर एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल राजबाड़ी पाकुड़िया की कक्षा 06 और 09 की छात्राएं, प्रधानाध्यापक एवं वार्डन के नेतृत्व में पाकुड़िया थाना पहुंचीं। यह भी पढ़ें- Pakur News: उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया रक्षाबंधन पर्वथाना परिसर में आयोजन थाना परिसर पहुंचने पर छात्राओं ने पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, एसआई नागेंद्र कुमार, एसआई कैला उरांव, एएसआई बाबूधन मुर्मू एवं एएसआई महादेव चौधरी समेत उपस्थित पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर पारंपरिक रूप से आरती उतारी और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी छात्रा...